IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कक्षा पांचवी पास करने वाले वनांचल क्षेत्र के 30/ छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित।*

*पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं वन मंडल अधिकारी चूड़ामणी सिंह के द्वारा मेडल पहनाकर किया गया छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन।*

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में आज दिनांक-11.05.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वनांचल क्षेत्र मांधीभट्ठा, तेंदू पडाव, बगई पहाड़, सुरुतिया, पंडरी पथरा, बंदुकूंदा, सौरू, झुर्गीदादर में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित स्कूल के 30 छात्र-छात्राओं ने कक्षा पांचवी उत्तीर्ण कर लिये हैं। जिनका उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों को आमंत्रित कर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं वन मंडल अधिकारी चूड़ामणि सिंह के द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

पुलिस कप्तान के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि शिक्षा जीवन में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप शिक्षित है, तो आपके सामने जीवन में आगे बढ़ने के अनेकों रास्ते खुले हुए होते हैं, आप समाज में बैठते हैं तो आप के प्रति लोगों का अलग ही भाव होता है, परंतु एक अशिक्षित व्यक्ति को अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष करना होता है। इसलिए आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें तथा आगे की पढ़ाई जिस भी स्कूल में करना चाहते हैं। उस स्कूल में आप सभी के शिक्षा प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी कहते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने तथा अपने माता पिता का नाम रोशन करने कहते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

वन मंडल अधिकारी चूड़ामणि सिंह के द्वारा वनांचल क्षेत्र के बच्चों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया, कि यह अत्यंत हर्ष की बात है। कि आप सभी शिक्षा के महत्व को भलीभांति जानते हैं, और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका परिणाम भी आज हम सबके सामने हैं। हम लोग भी आप लोगों की तरह ही गांव में रहकर पढ़ाई किए हैं। और बहुत मेहनत करने के बाद इस मुकाम पर पहुंचे है, मुझे पूरा विश्वास है, कि आप सब भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, और खूब मेहनत करेंगे, तो निश्चित ही आप सभी अपने मंजिल तक पहुंचेंगे। शिक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो बेझिझक होकर अवगत कराने कहा गया। इस अवसर पर स्टेनो युवराज आसटकर, कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं वनांचल क्षेत्र से आए स्कूली छात्र छात्राएं एवं गुरु जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!