IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 32 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 9,300/ रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।*

*जिले के 09 पुलिस जवानों का यातायात पुलिस ने काटा चालान।*

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दुर्घटना ग्रस्त दुपहिया वाहन चालकों की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से होता है। आमतौर पर यह स्पष्ट देखा जा सकता है। की किसी भी दुपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन चालक अक्सर बिना हेलमेट के वाहन चला रहा होता है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है, या उसकी मृत्यु हो जाती है, और परिवार जन अपने एक सदस्य को खो देते हैं जो अत्यंत ही दुखदाई एवं चिंताजनक है।जिले के दुपहिया वाहन चालकों के सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न आयोजन कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु विस्तार पूर्वक यातायात नियमों की जानकारी आम जनों को दी जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन कर मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट ना लगाने से कई लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है। जिस पर दिनांक- 13/08/2021 को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन अभियंता PWD, नेशनल हाइवे, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्य विभाग प्रमुखों के साथ ऑनलाइन वर्चुअल बैठक भी हो चुका है। जिसमें सड़क दुर्घटना का कारण व दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर समीक्षा की गई। दुर्घटना का मुख्य कारण शराब सेवन कर वाहन चलाने, हेलमेट/सीटबेल्ट न लगाने एवं तेज गति से वाहन चलाने से होना पाया गया है।

 

राज्य के समस्त कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को प्रभावी प्रवर्तन (चालानी) की कार्यवाही कड़ाई से करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों का पालन हेतु दिनांक-16/08/2021 एवं कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी कबीरधाम द्वारा दिनांक 23.08.2021 को जिले के समस्त विभाग प्रमुख को पत्र जारी कर अधिनस्थ को यातायात नियम पालन हेतु निर्देशित किया गया है। जिस के पालन में दिनांक-27/08/2021 को यातायात पुलिस कबीरधाम द्वारा दुपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट धारण न करने वाले कुल 32 वाहन चालकों से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 9,300/ रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया है। जिसमें 09 पुलिस के जवान भी शामिल है।

यातायात प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक इजराइल खान के द्वारा जानकारी दिया गया कि यह कार्यवाही लगातार कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगातार जारी रहेगी यातायात के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक किसी भी शासकीय या गैर शासकीय विभाग से ही क्यों ना हो यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही कर वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कबीरधाम यातायात पुलिस के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कहा गया।

 

 

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!