झेरिया यादव समाज का कार्यकारिणी सभा का आयोजन संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
कवर्धा। झेरिया यादव समाज का कार्यकारिणी सभा का आयोजन यादव भवन भारत माता चौक में संपन्न में हुआ जिसमें, हमारे बीच प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव की उपस्थिति में कवर्धा राज अध्यक्ष सत्रोहन यादव एवं कवर्धा राज कोषाध्यक्ष भरत , उपाध्यक्ष रामावतार यादव सचिव कनस यादव के नेतृत्व में झेरिया यादव समाज को नई दिशा देने हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक शुरू होने से पहले यादवों के आराध्य देव भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात बैठक चालू किया गया। कवर्धा राज अध्यक्ष सत्रोहन यादव अपने उद्बोधन में समाज के लोगों से अपील किया कि समाज को आगे ले जाने हेतु कार्ययोजना बना कर काम करें और एकजुट बनाए रखें। पंडरिया राज, लोहारा राज, खमरिया राज गुडा राज बैठक में सम्मिलित हुए और विचार अपने उद्बोधन में कहा कि जैसे समाज में इस बार युवा लोग को काम करने का मौका मिलेगा तो निश्चित ही समाज को फायदा मिलेगा। कवर्धा राज के आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज कल्याण के लिए लोगों में जागरुकता जरूरी है आप सभी लोग जागरूक होकर सामाजिक गतिविधि में भाग लेवें और अपना राय मशवरा पदाधिकारियों से करते रहें।
बैठक में कवर्धा राज कार्यकारी अध्यक्ष धनीराम यादव, नवागांव समिति के अध्यक्ष राम अनुज यादव, जरती समिति के अध्यक्ष लालाराम यादव, खंडसरा समिति के अध्यक्ष बहोरन यादव भोला समिति के अध्यक्ष नवरत्म निवारी समिति के अध्यक्ष राजूराम यादव कवर्धा समिति के अध्यक्ष संजय यादव, दशरथपुर समिति श्रीराम यादव कोठार गणपत यादव अमलिडीह समिति कालेश्वर यादव सोनबरसा समिति ठेठवार द्वारका यादव देवान माखन यादव नत्थू यादव , गया यादव, रमेशर यादव, कुंजू यादव , गणपत यादव , समाजिक बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष धनीराम व सचिव गोलू यादव को मनोनित किया गया।


