सचिव रमेश शर्मा को जिला सचिव संघ व उपाध्यक्ष पद से किया निष्कासित, संगठन विरोधी कृत्य करने बताया गया

कवर्धा। प्रांताध्यक्ष सचिव संघ के निर्देशानुसार जिला सचिव संघ एवं उपाध्यक्ष पद से निष्कासित करने के संदर्भ में सचिव संघ जनपद पंचायत कवर्धा के पत्र क्रमाक / 20 / सचिव संघ 2023 दिनांक 15.04.23 दिया गया।
बता दे कि वर्तमान में ग्राम पंचायत सचिव संघ 16.03.2023 से अनिश्चितकालीन प्रदेश स्तरीय हड्ताल पर है परंतु रमेश शर्मा सचिव ग्राम पंचायत केसली एवं चरडोंगरी जनपद पंचायत कवर्धा के पद पर पदस्थ है व जिला सचिव संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी है।
आपके द्वारा संगठन विरोधी कृत्य करते हुए दिनांक 15.04.2023 को सचिवीय दायित्व निर्वहन हेतु उपस्थिति देने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम को लेख किया गया है , जो कि प्रांतीय एवं जिला संगठन विरोधी कृत्य को प्रदर्शित करता है इस कृत्य के कारण आपको जिला उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त करते हुए जिला सचिव संघ से निष्कासित किया जाता है।
इनको प्रतिलिपि दिया गया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम, प्रांताध्यक्ष प्रदेश सचिव संघ छत्तीसगढ़।



