बारदी महिला सरपंच सहित 03 लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री अकबर ने गमछा पहनाकर किया स्वागत
मंत्री अकबर के समक्ष महिला सरपंच ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का दौर जारी है।
ग्राम पंचायत बारदी की सरपंच जलेश्वरी साहू सहित 03 लोगों ने प्रदेश के मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में उनके समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। मंत्री अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में रामू साहू एवं रामखिलावन साहू ग्राम गोरखपुर शामिल है। इस अवसर पर विशेष रूप से बबलू गुप्ता, सुधीर दुबे, कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीलाल साहू, लेखा राजपूत, राजेश गढे़वाल, भुवनेश्वर चन्द्रवंशी, उपस्थित थे।


