IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष घोषित

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय , अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अनुसंशा एवं सहमति पर अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकुर ने मोर्चा के जिला कार्यकारिणी और मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की ।
भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकुर ने अपने कार्यकारिणी मे महामंत्री गणेश धुर्वे और ईश्वरी धुर्वे , उपाध्यक्ष कांशी राम उईके , बिहारी धुर्वे , मनीराम छेदावी , मंत्री मे हरजीत राज , प्रताप सिंह धुर्वे , कौशल धुर्वे एवं कोषाध्यक्ष मनोहर मेरावी को बनाया गया है । वहीं कार्यकारिणी मे सहबू सिंह बैगा , संतोष धुर्वे , मनोहर धुर्वे , फगनू सिंह धुर्वे , गौकरण धुर्वे , गेशु धुर्वे , रामजी मेरावी , सुरेश धुर्वे , रामकुमार मेरावी , बिरेन्द्र धुर्वे और तारादेवी मरकाम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है । विदेशीराम धुर्वे , संतराम धुर्वे , कन्हैया मेरावी , उत्तम मसकोले , बिरेन्द्र सिंह राज और कुमार धुर्वे को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है ।

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के कुकदूर मंडल मे भाग सिंह मेरावी , दुल्लापुर बाजार मे सरोज धुर्वे , पंडरिया मे संतोष सोयाम , कुंडा मे संतोष धुर्वे , पांडातराई मे सूरज धुर्वे , इंदौरी मे नीलू धुर्वे , रणवीरपुर मे श्रवण मरकाम , बोड़ला मे नंदराज वीके , रेंगाखार जंगल मे सूदन सिंह मेरावी , भोरमदेव मे राजेश मेरावी , कवर्धा ग्रामीण मे भुनेश्वर धुर्वे , कवर्धा शहर मे तोप सिंह नेताम , पिपरिया मे जयसिंह धुर्वे और स.लोहारा मे भुखन मेरावी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है ।

You missed

error: Content is protected !!