IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

साजा में कच्ची दीवार ढहने से खेल रहे बच्चों पर गिरी  दबने से दो की मौत
साजा थाना के ग्राम चोरभट्टी की घटना

फ़ोटो:- 02 घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

 

बेमेतरा: 28 अगस्त : साजा थाना अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी में मिट्टी की दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वही एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह 8:00 बजे की है।
साजा थाना प्रभारी हरप्रसाद पांडे ने बताया की शीतला मंदिर के पीछे अहाता के पास मिट्टी की कच्ची दिवार बनी हुई है। जहां दीवार के पास मृतक कुमारी अनुष्का निषाद उम्र ( 4 साल) पिता इंदरमन निषाद, चोरभट्टी, व देवराज निषाद पिता भागबली उम्र ( 8 साल) खेल रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर जाने से दोनो बच्चे दब गए। आसपास काम कर रहे लोग तत्काल मौके पर मदद के लिए दौड़े। जहां मिट्टी में दबे बच्ची को बाहर निकाला गया। परिजनों की मदद से उपचार के लिए दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

एक बच्चा गम्भीर,रायपुर रेफर

इधर जैसे ही घटना की खबर फैली घटनास्थल में लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जहाँ पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कच्ची दीवार के पास 3 बच्चे खेल रहे थे।। इस दौरान हादसा हुआ। वही एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ईलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पोस्टमार्टम कब बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!