IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वार्ड नंबर 08 स्थित डबरी तालाब के सौन्दर्यकरण व जीर्णाेद्वार के लिए 20 लाख की स्वीकृति देने पर मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष का आभार- दीपक ठाकुर

डबरी तालाब का जीर्णाेद्वार करना वार्डवासियों के लिए ऐतिहासिक, वार्डवासियों में हर्ष

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्रांतर्गत शहर वार्ड 08 शंकर नगर स्थित डबरी तालाब का सौंदर्यीकरण व जीर्णाेद्वार के लिए कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा 20 लाख 12 हजार रुपये की स्वीकृति देना वार्ड व पूरे शहर के लिए ऐतेहासिक है। इसके लिए वार्डवासियों ने मंत्री मोहम्मद अकबर व वार्ड के पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
वार्ड नंबर 08 के दीपक ठाकुर ने बताया कि इस वार्ड में वर्षो पुराना एक डबरी है। जिसके नहर की चौड़ाई व लंबाई अधिक है। इस डबरी तालाब में सैकड़ों परिवार का निस्तारी होता है। यह एक मात्र तालाब है जहाँ पूरे साल भर पानी भरा रहता है। लेकिन इससे पहले इसकी अनदेखी की जाती रही है। वार्डवासियों द्वारा तालाब के सौन्दर्यकरण व गहरीकरण करने कई बार शासन प्रसासन से मांग की जा चुकी है। पर कोई ध्यान नही दिया गया। ऋषि शर्मा जी के पार्षद बनने के बाद लगातार उनके द्वारा तालाब का जीर्णाेद्वार करने प्रयास किया जा रहा था। इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने ऐतेहासिक फैसला लेते हुए तालाब के जीर्णाेद्वार के लिए 20 लाख 12 हजार की स्वीकृति दी है।
सुखदुख में तालाब आता है काम
वार्ड के दीपक ठाकुर ने बताया कि वार्ड के 1600 सहित वार्ड नंबर 09, वार्ड 1 व 2 के लोग भी इसी तालाब में निस्तारी करते है। दशगात्र, जोत ज्वारा विषर्जन या अन्य काम के लिए इसी तालाब का उपयोग किया जाता है। तालाब के जीर्णाेद्वार होने से लोगो को काफी राहत मिलेगी। इस तालाब के लिए राशि स्वीकृति होने पर वार्ड के दारा चन्द्रवनाशी, दिवाकर शर्मा, हेमन्त ठाकुर, शत्रुहन सिन्हा, शिवेश दुबे, राहुल, भोला श्रीवास, आशीष सिन्हा, शिव सिन्हा, अशोक श्रीवास, संतोष जयसवाल, संजय ठाकुर, रोहन शर्मा, केतुल नाग सहित वार्डवासियों ने मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

You missed

error: Content is protected !!