IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जानकी रमण शिवालय मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्म उत्सव, 1008 तुलसी पत्ते से सहस्त्रार्चन व 108 दीप से श्रीराम जी का भव्य आरती

कवर्धा। नगर के जेवडन मार्ग वार्ड नंबर 08 स्थित श्री जानकी रमण शिवालय बड़े ही धूमधाम से श्री राम जन्म उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर माँ जगदम्बा सेवा समिति द्वारा मन्दिर को भव्य सजाया गया था। राम नवमीं पर श्री राम जी का जन्म उत्सव पर सुबह 6 बजे श्री राम दरबार का भव्य सृंगार किया गया। इसके बाद दिव्य दर्शन प्रारम्भ हुआ। वही सुबह 8 बजे आरती किया गया। श्री राम जी का 9 बजे 1008 तुलसी पत्ते से शहस्त्रार्चन किया गया। 10 बजे से मन्दिर में सत्यनरायण कथा का आयोजन किया गया था। जिमसें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। दोपहर 12 बजे आतिशबाजी के साथ जन्म उत्सव मनाया गया व भव्य आरती किया गया। दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद वितरण प्रारम्भ किया गया जो देर रात तक चलता रहा। इसके बाद संध्या आरती में 108 दीप से श्री राम जी का भव्य आरती किया गया। जिसमें श्रद्धालु अपने हाथों में लेकर श्रीराम जी की आरती की गई साथ ही आतिशबाजी के साथ मन्दिर जगमग किया गया। श्री जानकी रमण शिवालय मन्दिर में भव्य राम जन्म उत्सव मनाया गया।

You missed

error: Content is protected !!