IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

केबिनेट मंत्री अकबर ने कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में की पूजा-अर्चना की

प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने चैत्र नवरात्रि के सप्तमी में कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। मंत्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता काली और महामाया में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ज्योति कक्ष में पहुंचकर ज्योति कलश के दर्शन किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पार्षद अशोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

You missed

error: Content is protected !!