IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 27 मार्च 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में नकल को रोकने तथा परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल ने 27 मार्च को आयोजित 12वीं की परीक्षा की जांच के लिए परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक दबिश दी। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 3 के प्रभारी अधिकारी सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता एवं उनके साथ सहायक अधिकारी व्याख्याता श्री वीरेन्द्र कुमार रंगारी, व्याख्याता श्री बृजेश वर्मा, पीटीआई श्रीमती सोमू प्रसन्ना द्वारा 27 मार्च को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनगांव, सोमाटोला, दुग्गाटोला, गोटाटोला, मोहारा का निरीक्षण किया गया। सहायक अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार रंगारी ने बताया कि किसी भी शाला में नकल प्रकरण नहीं पाया गया हैं।

You missed

error: Content is protected !!