IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला बदर मामले में भाजपा नेता ने मंत्री को दिया चुनौती, कहा अगर उनके पास वीडियो है तो सार्वजनिक करे

अपराधियों का समर्थन और आंदोलनकारियो को जेल जिला बदर यह कांग्रेस का इतिहास है- विजय शर्मा

मंत्री जी ने विधानसभा से कहा की कैलाश चंद्रवंशी ने पुलिस वालों से मारपीट की गई है जिसका वीडियो मेरे पास है मंत्री जी को चुनौती है की वीडियो को सार्वजनिक करे अन्यथा इस झूठ के लिए कबीरधाम की जनता से माफी मांगे कैलाश चंद्रवंशी

न्यायालय के फैसले के पहले ही मंत्री जी के द्वारा जिला बदर तो होगा ही जैसा टिप्पणी निंदनीय है

कवर्धा। ठाकुर अनिल सिंह भाजपा जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के दोहरे चरित्र हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को न्यायालय के द्वारा दोषी करार दिया गया है न्यायालय की फैसले बाद रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पत्थर फेंके जाते हैं हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता चोटिल है अपराधियों के पक्ष में पूरी कांग्रेस खड़ी

वही कवर्धा में ट्रैफिक पुलिस के साथ कांग्रेसी नेता के भाई ने मारपीट किया बस स्टैंड कवर्धा में कांग्रेसी नेता के पुत्र के द्वारा गोली चलाई गई पंडरिया विधायक के पति के द्वारा युवा प्रतिभावान छात्र को कार्यालय में पीटा गया कवर्धा के मेन रोड में दर्जनों की संख्या में दोनों हाथों में तलवार लेकर लहराई गई जिसका प्रमाण भी है जिला पुलिस अधीक्षक के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आज दिनांक तक किसी के ऊपर कोई कार्यवाही कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई पूरी कांग्रेस पार्टी अपराधियों के साथ खड़ी है और किसान मजदूर गरीबों के लिए आवाज उठाने वाले आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर दर्ज कर जिला बदर कर रहे है।

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना धरना प्रदर्शन आंदोलन विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है।
भाजपा कार्यकर्ता कैलाश चंद्रवंशी और सौरभ सिंह के ऊपर पुलिस ने जो झूठे मामले दर्ज किए हैं उन सभी की नियमित सुनवाई न्यायालय में हो रही है। न्यायालय ने किसी भी मामले में इन दोनों को दोषी नहीं माना है. न्यायालय में दोष सिद्ध हुए बगैर भाजपा कार्यकताओं को मंत्री जी के द्वारा आदतन अपराधी कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि विधानसभा में मंत्री मोहम्मद अकबर मेरे बारे में 100% झूठ बोल रहे हैं कि मेरे द्वारा पुलिस वालों के साथ मारपीट किया गया है मै मंत्री मोहम्मद अकबर को चुनौती देता हूँ कि वीडियो को सार्वजनिक करें की मेरे द्वारा किस पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किया गया है।
उसका किस थाने से एफआईआर दर्ज किया गया है, अगर मंत्री जी की बात सत्य होगी तो मैं जिला बदर क्या प्रदेश बदर के लिए तैयार हूं और अगर मंत्री जी लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर झूठ बोल रहे हैं तो यह जिले की जनता से माफी मांगे जिले की जनता को झूठे मुकदमों में फंसाने, डराने का काम बंद करे और मंत्री पद से इस्तीफा दे।

मेरे ऊपर आज दिनांक तक व्यक्तिगत विषयों को लेकर कभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है मेरे ऊपर दर्ज सभी मामले वर्ष जनवरी 2019 के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनहित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन उपरांत पुलिस के द्वारा बनाए गए फर्जी मामले हैं।

जो क्रमशः किसानों की धान खरीदी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के गेट पर 9 दिन 8 रात धरना, सबसे ज्यादा दुर्घटना वाली जगह नेशनल हाईवे सड़क कवर्धा में कांग्रेस नेता की जमीन पर शराब दुकान खोला गया जिसके विरोध 20 दिन तक धरना प्रदर्शन किया गया पंडरिया में गन्ना किसानों का भुगतान और रिकवरी की राशि के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव जिसमे एसडीएम के द्वारा किसानों से ज्ञापन लेने से मना कर दिया गया और उल्टे हमारे ऊपर ही मामले दर्ज किए गए।

कवर्धा के जोराताल चौक में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों की मांगों को लेकर चक्का जाम किया गया था जिसमें मेरे विरुद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज किए गए थे जिसमें न्यायालय ने मुझे दोषमुक्त करार दिया है।

जिले के लगभग 7000 से ज्यादा लोगों ने नए राशन कार्ड बनाने खाद्य शाखा में आवेदन किए लेकिन 1 वर्ष गुजर जाने के बाद भी गरीबों का राशन कार्ड नहीं बना. उक्त समस्या को लेकर जिला पंचायत के सभापति विजय शर्मा और ग्रामीणों के साथ खादय शाखा कवर्धा गए लेकिन इसमें भी सरकार के इशारे पर फर्जी एफआईआर दर्ज किया गया था।

error: Content is protected !!