IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले को मिल रही सौगातों से प्रभावित होकर कांग्रेस में हुए शामिल,मंत्री अकबर ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

कवर्धा। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे चहुमुखी विकास तथा कबीरधाम जिले को मिल रही विकास की नई-नई सौगातों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता त्याग कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला चल रहा है। आज भी अलग-अलग ग्रामों के पांच प्रमुख लोगों ने प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इन लोगों के नाम इस प्रकार है – चंद्रप्रकाश मानिकपुरी (नरोधी), हेमूलाल जंघेल (धनोरा), व्यासनारायण साहू (चिमागोंदी), रूपनारायण शर्मा (दुल्लापुर), दुलेश्वर जायसवाल (मोटियारी)। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन लोगों को तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। कांग्रेस में प्रवेश करने वालों का केबिनेट मंत्री ने अभिनंदन किया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश-प्रदेश व सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। कांग्रेस सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती है।

You missed

error: Content is protected !!