IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*युवा कांग्रेस,कवर्धा विधानसभा एनएसयूआई तथा महिला कांग्रेस ने सामूहिक रूप से किया नितिन नबीन का पुतला दहन।।*

कवर्धा। गत दिनों बिहार से कवर्धा सैर पर आए भाजपा के प्रवासी प्रभारी नितिन नबीन द्वारा जनप्रिय एवं विकास पुरुष नेता अकबर भाई के संबंध मे की गई अमर्यादित एवम् अशोभनीय टिप्पणी के विरोध मे आज स्थानीय सिगनल चौक युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस ने मिलकर सामूहिक रूप से पुतला दहन किया।।

नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि शर्मा जी ने कहा कि जिस प्रकार अकबर भाई ने कवर्धा विधानसभा मे चहुमुखी विकास की गाथा लिखी है उसी का परिणाम है की भाजपा के बिहार से आए सहप्रभारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और इस प्रकार की भाषा का उपयोग करने लगे है।।

उक्त कार्यक्रम मे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ऋषि शर्मा, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, युवा कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जांगड़े, एनएसयूआई कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष विवेक जायसवाल, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रानू दुबे, राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा संयोजक विकास केशरी, युवा कांग्रेस के ज़िला सचिव विनय वैष्णव, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अंकित चौबे, एनएसयूआई के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष नीरज चंद्रवंशी, युवा कांग्रेस महासचिव नदीम अंसारी, अमन बर्वे, गौरांश पाल, रूपेश श्रीवास, सतीश झारिया, रत्नेश मानिकपुरी, बृजेश चंद्रवंशी, नागेश जायसवाल, कर्नल चौधरी, विनोद साहू, बलदेव साहू, रितेश चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

You missed

error: Content is protected !!