IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*अब वार्डो में नही रहेगा अंधेरा

कवर्धा- कवर्धा नगर के वार्ड की हर गलियों में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रहे है किसी भी वार्ड की गलियो में अंधेरा न रहे है शहर के सभी वार्डो के विद्युत खंभो में नया लाईट लगाने व सुधारने का कार्य किये जाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया था सभी वार्डो में पर्याप्त रोशनी हो ताकि वार्डवासियों को किसी भी परेशानियों का सामना करना न पड़े। निर्देशानुसार सभी वार्डो के लिए आवश्यक विद्युत सामाग्री क्रय कर वार्डवार खंभो में नया लाईट व पुराने लाईटों का सुधार कार्य किया जा रहा है।


नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर भाई ने कवर्धा शहर में दौरे के दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी लेते है उन्होनें शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी रहे, सभी चौक-चौराहों के साथ-साथ वाड की सभी गलियों पर प्रकाश व्यवस्था किये जाने हेतु कहा था। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के मार्गदर्शन में सभी वार्डो में आवश्यकतानुसार नया लाईट लगाने व सुधारने का कार्य किया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड क्रं. 01 से शुरूवात करते हेतु वार्ड क्रं. 08 तक के सभी वार्डो के स्ट्रीट लाईटों को सुधार कर लिया गया था सभी वार्डो में एक-एक दिन जाकर निकाय के कर्मचारी लाईटों का मरम्मत, नया लाईट लगाने का कार्य कर रहे है जल्द ही सभी वार्डो के नये खंभो में नये लाईट व पुराने खंभे का लाईट मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था पूर्ण कर लिया जायेगा।


अलग-अलग वॉट के लग रहे लाईट
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी द्वारा प्रतिदिन वार्डो में जाकर लाईट सुधार व नया लाईट लगाने का कार्य कर रहे है उन्होनें बताया कि वार्ड क्रं. 01 से 08 में अब तक 180 वॉट के 81 लाईट, 35 वॉट के 32 लाईट व 110 वॉट के 13 लाईट लगाया जा चुका है। उन्होनें अपील करते हुए कहा कि सभी वार्डो में लाईट मरम्मत व नया लाईट लगाने का कार्य किया जा रहा है भूलवश अगर किसी खंभे में लाईट लगाने व सुधारने कार्य नही हो पाया है तो खंभे में अंकित नंबर को नगर पालिका कार्यालय में आकर या फोन नं. 07741232226 में दर्ज करा सकते है।

 

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!