कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस
केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया
कवर्धा। कवर्धा जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। श्री अकबर ने शांति और आजादी तथा अमरता की प्रतीक स्वेत कबुतर और और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
समारोह स्थल पर जिले के शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बच्चों ने देश भक्ति, लोक कलाओं, लोक गीतों और लोक परंपराओं पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित झांकिया निकाली गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिस्त पत्र दिया गया। परेड की विभिन्न टुकड़ियों ने देश भक्ति की धुन पर कतारबद्ध होकर सधे हुए कदमों में अनुशासनशीलता के आकर्षक मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल, नगर सेना के होमगार्ड के जवानों ने हर्ष फायर किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 06 परेड दलों ने परेड कंमाडर श्री महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर सांता लकड़ा के नेतृत्व में प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्क्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, पार्षद प्रमोद लुनिया, मोहित महेश्वरी, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल सहित स्कूली छात्र-छात्रायें और बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। मंच संचालन अवधेश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा देवांगन द्वारा किया गया।

Bureau Chief kawardha