भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कवर्धा पहुंचे, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, जिला बदर को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बुधवार को कवर्धा पहुंचे और उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की उन्होंने कांग्रेस सरकार पर खुलकर निशाना साधा साथ ही कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी की बात की और कांग्रेस सरकार पर झूठ और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए।
श्री साव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक रूप से चलने वाली एक लोकतांत्रिक पार्टी है। नियमित रूप से हमारी पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति से लेकर प्रदेश कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति की और मंडल कार्यसमिति की नियमित रूप से बैठके होती है इन बैठकों में हम उस तारीख से पहले हुए कार्यक्रमो की समीक्षा करते है और अगामी कार्यकर्मो की योजना सूचना करते है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बीते समय मे जो हमारे कार्यक्रम हुए और जो चुनाव के परिणाम हुए, गुजरात के ऐतिहासिक जीत की जो सफलता हमे मिली।
श्री साव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार अनेक रूप से विफल हो चुकी है साथ ही कांग्रेस सरकार के आने के बाद इन 4 सालों में भ्रष्टाचार, लूट, चोरी, बेरोजगारी सभी चीजें बढ़ी हुई है। श्री साव ने कांग्रेस के मंत्रियों व नेताओं से जुड़ी भी बात कही कि बहुत से कांग्रेस नेता आगामी चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं क्योंकि वह जनता को जवाब नहीं दे पा रहे ना ही जनता की मांगे पूरी कर पा रहे।
जिला बदर को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा देखे:-
हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर मामले मुकदमे दर्ज कर रहे है। लगातार घटनाएं बता रही है कि प्रशासन यहां की स्थानीय विधायक मंत्री के दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं को दबाने का धमकाने का हमला मुकदमे में फंसाने के काम ये लगातार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ना डरेगा ना झुकेगा। सरकार के जनविरोधी और सरकार के खिलाफ हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे। पूरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी और युवा मोर्चा कार्यकर्ता सौरभ सिंह के साथ है।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व विधायक सियाराम साहू, रामकुमार भट्ट, गोपाल साहू, संतोष पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


