चुनाव के एक दिन पहले भाजपा के 7 पार्षद गायब, भाजपा ने लगाया कांग्रेस सरकार पर आरोप, सहसपुर लोहारा थाने में की गई शिकायत
कवर्धा। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर व भाजपा के सदस्यों ने सात पार्षदों के गुम होने की शिकायत सहसपुर लोहारा थाना में की है। दिनांक 17-01-2023 को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का होना है चुनाव। इसके पहले नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास और उपाध्यक्ष आभा श्रीवास्तव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो चुका है…..दिनांक 17-01-2023 को सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सभी 15 पार्षद करेंगे वोटिंग।
भाजपा के सात पार्षद में श्रीमती बेला किशन सोनी, आशा पटवा ,श्रीमती सरोजनी बंजारे , श्रीमति चितरेखा साहू , उमेश राज , जगदीश पटेल, मनीषराज नागराज है इन पार्षदों का मोबाइल नंबर बंद है । भाजपा के जिला अध्यक्ष से कल तक संपर्क में थे लेकिन आज संपर्क किया गया तो नही हो पाया जिसके चलते घर गए तो वहाँ भी संपर्क नही हो पाए है। वही भाजपा के द्वारा सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के सातों पार्षद के गायब होने की प्रथम सूचना थाने में दर्ज कराया गया है।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इस कारण से सरकार पर पार्षदों को अगवा करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और भाजपा पार्षदों को प्रलोभन देकर अंदर ग्राउंड रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में निवेदन किया है कि चुनाव से पहले सभी पार्षद वापस लौट जाए ताकि लोकतंत्र का हनन न हो।

Bureau Chief kawardha