IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

लालित्य ललित जयपुर साहित्य सम्मान से जयपुर में सम्मानित

(विशेष संवाददाता)
बिलासपुर/कवर्धा। दिल्ली के वरिष्ठ कवि डॉक्टर लालित्य ललित जयपुर साहित्य सम्मान से नवाजे गए।लालित्य ललित जाने माने कवि और देश के चर्चित व्यंग्यकार हैं।उनके अब तक 61 कविता संग्रह और 31 व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।लालित्य ललित की रचनाओं का अब तक अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।पिछले दिनों अंग्रेजी,डोगरी और पंजाबी में अनूदित साहित्य पाठकों को उपलब्ध हो चुका हैं।
लालित्य ललित ने बताया कि लेखन से उन्हें नैसर्गिक सुख मिलता हैं जिससे उनकी रचनाओं का आधारबिंदु प्रखर बनता हैं।
लालित्य ललित को उनके व्यंग्य संग्रह पांडेय जी के किस्से के लिए सम्मानित किया गया।यह व्यंग्य संग्रह आगरा के निखिल प्रकाशन के निदेशक मुरली मनोहर शर्मा ने प्रकाशित किया हैं।

You missed

error: Content is protected !!