IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

“बीजेपी का हल्ला बोल”
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक कार्यालय घेराव

कबीरधाम । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार कवर्धा शहर में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ़ कवर्धा कांग्रेस कार्यलय का घेराव व हल्ला बोल,भाजपा शहर मण्डल के द्वारा किया जा रहा है, शहर में आपराधिक घटनाओं एवं नगर की समस्याओं को लेकर कवर्धा कांग्रेस विधायक कार्यालय का घेराव किया जायेगा। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कांग्रेस के राज में समस्या का अंबार लगा हुआ है।

इन मांगों पर,गरीब हितग्राहियों को बिना भेदभाव के पट्टा एवं प्रधान मंत्री आवास तत्काल देने हेतु।
शहर में बढ़ते अपराध,जुवा, सट्टा, नशाखोरी,चोरी डकैती के खिलाफ़,शहर के नाली,सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ़, शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था के खिलाफ़, समस्याओं को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय हल्ला बोल 5 जनवरी दिन गुरुवार दोपहर 1 बजे स्थान गांधी मैदान कवर्धा में तय किया गया है।
उक्त घेराव प्रदर्शन में शहर में निवासरत भाजपा के जिला,प्रदेश के पदाधिकारी,भाजपा शहर मण्डल के समस्त पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्य,मोर्चा,प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी,पार्षद,शक्ति केंद्र संयोजक,सह संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!