IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी

सोचने समझने और कार्य अच्छे हैं तो भाजपा में शामिल होंगे ही: अभिषेक सिंह पूव सांसद

कवर्धा। कबीरधाम जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यशैली और रीति नीति को देखते हुए लोग प्रभावित हो कर भाजपा में प्रवेश ले रहे हैं, 30 दिसम्बर के एक दिवसीय विभन्न दौरा कार्यक्रम में पहुंचे अभिषेक सिंह पूर्व सांसद बोड़ला नगर पहुंचते ही सर्व प्रथम गुरु घासीदास बाबा के जैतखाम के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार बाजा गाजा के साथ स्वागत किया और फिर गुरुघासी दास बाबा की पूजा अर्चना की। फिर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुपनाथ मानिकपुरी के घर पर रिटायर्ड कर्मचारियों भाजपा में सामिल होने पहुंचे, संतोष दुबे, सुरेश अवस्थी,आंनद कुमार चौबे और नगर के लोग राहुल सिंह, महेंद्र कुमार, नंद कुमार, को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने भाजपा का गमछा भेंट कर भारतीय जनता पार्टी में हृदय से स्वागत करते हुए प्रवेश दिलाया गया।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ मिशन 2023 के लिए कमर कसने व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा की गई मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को आधार बनाकर भाजपा को सशक्त बनाने भाजपा के रीति नीति और केंद्र भाजपा सरकार के विभिन्ना जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अपील की।
साथ मे भाजपा के पूर्व विधायक अशोक साहू व वरिष्ठ नेता गण सुरेश दुबे मंत्री, बरसाती वर्मा, शिवनाथ वर्मा,रामजी मानिकपुरी,पीयूष टाटिया,मनी राम साहू, माया मेरावी,विद्या श्रीवास,नरेश चंद्रवंशी, काशी राम, सोनल मानिकपुरी, मुकेश केशरवानी, सुनील, सुभाष यादव,मुकेश सत्यवंशी, लक्षण सत्यवंशी,जानी गुप्ता, और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!