IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*भाजयुमो की नई टीम में पीयूष को प्रदेश मंत्री की जवाबदारी*

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की अनुशंसा पर लगभग कुछ दिनों से नई टीम की घोषणा होनी थी, उसने कल रात अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है जिसमें कवर्धा के भाजयुमो जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह को प्रदेश मंत्री के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। जिले से एकमात्र जवाबदारी पीयूष को मिली।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ साथ पीयूष अपने ग्रामीण क्षेत्र से निर्विरोध जनपद सदस्य भी है,वर्तमान में वकालत भी कर रहे है। इससे पहले पीयूष सिंह को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक, दुर्ग विभाग संयोजक प्रदेश सहमंत्री ऐसे दायित्व का निर्वहन किया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रहते हुए राज्य सरकार के खिलाफ बड़े बड़े आंदोलन घेराव किये।

विपक्ष की भूमिका में पीयूष लगातार सक्रिय रहे है जिसे देखते हुए पीयूष को प्रदेश की जवाबदारी दी गई।

पीयूष के प्रदेश मंत्री बनने पर उनके चाहने वालो का बधाई देने का तांता लगा रहा और उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई भी बांटे।

You missed

error: Content is protected !!