IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती मनाई एवं मन की बात सुने : भाजपा जिलाध्यक्ष

कवर्धा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के 98 वी जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते को कहा। भाजपा ने पूरे प्रदेश में विविध आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की बात कही। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी जगह पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह जिले के 14 मंडलो सुशासन दिवस मनाने की बात की साथ ही नरेंद्र मोदी की मन की बात अपने बूथ स्तर पर सुनने की बात की। कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने अटल के सिद्धांतों के अनुरूप भारत विकास तथा देशवासियों की सेवा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुसरण करने का आव्हान किया

भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कियाएवं मन की बात और सुशासन दिवस को भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने सत बिहनिया वार्ड में आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना एवं अटल की 98 वीं जयंती पर सुशासन दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्षद मंडल कार्यकर्ता, वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!