IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर/सारंगढ़। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से जारी एक विज्ञप्ति ने बताया गया कि मुख्यंत्री भूपेश बघेल ने आने वाले विधानसभा सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून को लाने की बात कही है। बीते दिनों बिलाइगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ के जिलाध्यक्ष पत्रकार नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सवाल किया, कि आपके द्वारा प्रदेश की जनता से किये वादे लगभग पूरे हो रहे हे लेकिन उसमे एक वादा पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले विस सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू कराने गोविन्द शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे पिछले 6 वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है। 2017 मे विपक्ष मे रहते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बिलासपुर मे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सम्मेलन में वादा किया था कि उनकी सरकार जब प्रदेश मे आएगी तो पत्रकार सुरक्षा कानून जरूर लागू किया जायेगा और प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले प्रेस कांफ्रेस करके पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई। जिसने पत्रकार सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट बनाया। लेकिन उसे बने पूरे एक वर्ष हो रहे हे लेकिन सरकार इसमे आगे बढ़ने का नाम नही ले रही है। लेकिन बिलाईगढ़ कि प्रेस वार्ता के दौरान यह कहना कि आने वाले विधानसभा सत्र मे उनकी सरकार कानून बनाने की ओर आगे बढ़ रही हे जो प्रदेश के पत्रकारों के लिए खुशी की बात है।

You missed

error: Content is protected !!