राजनांदगांव। कोविड -19 के अलर्ट को देखते हुये कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार कोविड टीकाकरण का प्रिकॉसन डोज राजनांदगांव शहर में सात स्थलों एवं विकासखण्ड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोवैक्सिन का टीका लगाया जा रहा है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एके बंसोड ने बताया की जिले में अब तक कोविड टीकाकरण का प्रथम टीका 1377180 ( 102.9 प्रतिशत ) द्वितीय डोज 1215458 ( 90.82 प्रतिशत ) तथा प्रिकॉसन डोज 18 वर्ष के आयु वर्ग 33104 ( 28.46 प्रतिशत ) कुल 1338363 डोज लगाया जा चुका है। वर्तमान में जिला के वैक्सीनेशन स्टोर में डोज 18160 कोवैक्सीन डोज उपलब्ध है। जो भी व्यक्ति कोवैक्सिन द्वितीय डोज लगाया हो नजदीकी स्वास्थ्य टीकाकरण केन्द्र में जाकर प्रिकॉसन डोज अनिवार्य रूप से लगवाए।
दिनांक 22 दिसम्बर को विभागीय बैठक लेकर सीएमएचओं ने समस्त स्वास्थ्य आमले को अलर्ट मोड से रहने का निर्देश दिये। साथ ही टेस्टिंग सेंटर में जांच संख्या बढ़ाने का निर्देश दिये है। कोविड -19 जांच शहर के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, शहरी स्वाथ्य प्राथमिक केन्द्र शंकरपुर, मोतीपुर, लखोली, दिग्विजय स्टेडियम में तथा विकासखण्ड में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में की जा रही है। कोविड -19 के बचाव हेतु डॉ बी.एल. तुलावी ( जिला टीकाकरण अधिकारी / सविलेंस अधिकारी ) ने बताया कि मास्क का प्रयोग करे भीड़ – भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचे संदेहास्पद लक्षणों में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जा कर जांच कराए। छुटे हुये व्यक्ति कोवैक्सिन का प्रिकॉसन डोज अविलंब लगवाये। विभागीय बैठक में जिला सर्विलेंस अधिकरी डॉ बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री भूमिका वर्मा, एपेडिमियोलॉजिस्ट डॉ प्रेरणा सहगल, माइकोबॉयोलाजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, जिला डाटा मैनेजर अखिलेश सिंह, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पुजा मेश्राम, सहायक नोडल अधिकारी दिलीप बारले उपस्थित थे।


