कवर्धा विधानसभा भाजपा प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव का दो दिवसीय दौरा,कार्यकर्ताओं से बैठक कर चर्चा करेंगे
राजेन्द्र वैष्णव 2 दिवसीय कवर्धा प्रवास पर
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां प्रारंभ हो गई है , भारतीय जनता पार्टी अपने विधानसभा प्रभारियों को लगातार बैठक लेकर आगामी कार्ययोजना की तैयारी में लग गई है , भारतीय जनता पार्टी के कवर्धा विधानसभा के प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव अपने 2 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे 23 को पिपरिया मंडल में और 24 को कवर्धा ग्रामीण की बैठक कर कार्यकर्ताओ को चार्ज करेंगे।


