IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 02.12.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने थाना क्षेत्रों के समस्त बैंकों एवं एटीएम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दलबल के साथ बैंकों के आसपास एवं बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा एवं एटीएम को चेक किया गया। बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सी.सी.टी.व्ही कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लॉकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकि से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधक को सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने हेतु कहा गया साथ ही बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

You missed

error: Content is protected !!