IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। किडनी संबंधित बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस हेतु निजी चिकित्सालय एवं अन्य शहर जैसे दुर्ग, भिलाई, रायपुर जाने की जरूरत नही पड़ेगी एवं मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 22 नवंबर दिन मंगलवार को सायं 06 बजे जिला अस्पताल बसंतपुर राजनांदगांव में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, सदस्य छ.ग. पर्यटन मण्डल श्री निखिल द्विवेदी, युवा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र उदय मुदलियार, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफूल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के.बसोड, सिविल सर्जन डॉ. के.के. जैन, चिकित्सा विषेशज्ञ (भेषज) डॉ. यु. चन्द्रवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.एल.तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री भूमिका वर्मा, जिला डाटा प्रबंधक श्री अखिलेश चोपड़ा, जिला लेखा प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सनोदिया, अस्पताल सलाहकार श्री अविन चौधरी, एनसीडी सलाहकार श्री विकास राठौर, डाटा मैनेजर श्री अखिलेश नारायण सिंह, श्री थामेश वर्मा, श्री मनीष साहू, श्री दिनेश टाण्डिया, श्री दिलीप बारले, श्री आर.के. मण्डावी, श्री संतोष चौहान एवं जिला स्तरीय चिकित्सकीय टीम तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!