*युवा मोर्चा ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन*
कवर्धा। आज भाजयुमो कवर्धा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार cm भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ठा.पीयूष सिंह ने कहा की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेता के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर,प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बना कर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है जिसका विरोध करते हुए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध जताया
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयूमो कि टीम मण्डल अध्यक्ष अनिल साहू,अजय ठाकुर,सौरभ सिंह, महामंत्री दिपक ठाकुर, रमाकांत चन्द्रवंशी,मुकेश सेन, ईश्वरी, शुभम गुप्ता, सोनू सिंह ,नरेश साहू, देवा चौबे, तोप सिंह, निलकमल, राहुल, राजा पाली,अखिलेश
चंद्रवंशी ,अजय पटेल , संजीव कुर्रे ,,राकेश मानिकपूरी,केके ठाकुर,तुषार साहू ,सागर साहू उपस्थित थे।


