IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत केंद्र शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14555 के माध्यम से माह जुलाई -सितम्बर 2022 में प्राप्त ऑनलाइन शिकायत/जानकारी का समय-सीमा में निराकारण किये जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली (NHA Delhi ) द्वारा पुरे छत्तीसगढ़ राज्य से जिला राजनांदगाव अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राजनांदगाव में पदस्थ श्री ऐश्वर्य साव, जिला परियोजना समन्वयक , आयुष्मान भारत को सराहनीय कार्य किये जाने हेतु छत्तीसगढ़ से चयन किया गया हैं। श्री ऐश्वर्य साव द्वारा उक्त उपलब्धि का श्रेय अपने उच्च अधिकारीयों के कुशल मार्गदर्शन को दिया हैं , उनके द्वारा बताया गया की केंद्र शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर फोन करके आम नागरिक योजना अंतर्गत पंजीकृत शासकीय / निजी चिकित्सालय में योजना से ईलाज सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या / जानकारी के सम्बन्ध , आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चॉइस सेंटरों में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में , योजना से सम्बंधित बीमारियों की सूचि की जानकारी के सम्बन्ध में , पंजीकृत निजी चिकित्सालय की सूचि से सम्बंधित जानकारी के सम्बन्ध में एवं योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!