IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है- दिनांक 31.08.2022 के सुबह 05ः45 बजे आरोपीगण 1- मोहन यादव, 2- छगन उर्फ बिल्लू साहू 3- सोहेल खान उर्फ सोनू 4- दुर्गेश नेताम पिता रामलाल नेताम 5- ओमप्रकाश सिन्हा उर्फ राजा 6- रूपेश नेताम 7- कुशल साहू उर्फ भैरा उर्फ आर्यन 8- सुनील यादव 9- प्रशांत उर्फ गोलू पवार 10. अमित ठाकुर 11. पुलकित केमे 12. शोमित यादव उर्फ सुम्मू यादव 13. राहुल पवार 14. एक विधि से संघर्षरत बालक मिलकर सामान्य झगड़ा विवाद का बदला लेने के नियत से योजना बनाकर मृतक गौरी नगर के विकास उर्फ कान्हा सारथी और नंदई के जितेन्द्र साहू की हत्या तलवार, चाकू व डंडा मारकर किये थे। जिसमें से 12 लोगो को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था व दो आरोपीगण फरार थे, जिनकी पतासाजी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्व में बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की सतत् पतासाजी की जा रही थी, कि दिनांक 18.11.2022 को एक फरार आरोपी शोमित यादव उर्फ शुम्मू यादव पिता रवि यादव उम्र 20 साल निवासी इंदिरा नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को दिनांक 18.11.2022 को गिरफ्तार किया गया। जिसे रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। घटना में एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा थाना प्रभारी बसंतपुर व आरक्षक विभाष राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!