IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में पहुंचकर यहां प्राचीन हनुमान मंदिर और सांई मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। यह मंदिर 100 साल पुराना है और लोगों की आस्था का केंद्र है।

ग्रामीणों ने बताया कि 100 साल से अधिक प्राचीन मंदिर है। प्राचीन हनुमान मंदिर में मनोकामना और सिद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्राचीन हनुमान मंदिर की विशेष आस्था और लोगों की श्रद्धा है। मुख्यमंत्री ने यहां श्री सांई मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व  डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान, समाजसेवी श्री पदम कोठारी, सचिव मुख्यमंत्री डॉ. एस भारतीदासन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!