IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

“सेवादल सेनानी पांडेय पंच तत्व में विलीन”

बिलासपुर/कवर्धा। कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो पद यात्रा के सेवादल सेनानी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य के के पाण्डेय के पार्थिक देह आज नागपुर स्थित निवास केदारधाम मिलिन नगर से चलकर दोपहर 12-00 बजे मुक्ति धाम में पंचतत्व में विलीन हो गई ।
अभा मुख्य संगठक लालजी देसाई जी के निर्देशानुसार वेस्ट ज़ोन प्रभारी चन्द्रप्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक,महाराष्ट्र प्रभारी लालजी मिश्रा अभा महासचिव एवं मध्यप्रदेश सेवादल के अध्यक्ष रजनीश हरबंश सिंह सहित प्रदेश अध्यक्ष विलासराव औताड़े के प्रतिनिधि महासचिव हाजी मो कलाम व नागपुर सेवादल के साथियो ने पार्टी ध्वज ओढ़कर गार्ड आफ़आनर दिया सेवादल साथियों ने गगन भेदी नारों से अंतिम विदाई विदाई दी ।

error: Content is protected !!