*पण्डरिया पुलिस को मिली बडी सफलता*
*ग्रामीण क्षेत्र में 02 अलग-अलग गावों में दुकान का ताला तोडने कर चोरी करने वाले चोर चढे पुलिस के हत्थे*
*आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बिलापुर में जा छिपे थे*
*चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*
*दो अपराधों में की गयी आरोपियों की गिरफ़्तारी*
कवर्धा। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकरण है कि प्रार्थी दीपक धुर्वे थाना पण्डरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज़ कराया कि दिनांक 05-11-2022 व दिनांक 06-11-2022 के दरम्यान ग्राम ग्राम अमरपुर में प्रार्थी के दुकान का ताला तोडकर दुकान में रखे मानिटर,सीपूयी,की-बोर्ड,मोबाईल एसेसिरिज पार्टस,राशन सामग्री व नगदी रकम जुमला कीमती करीबन 30000/-रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 321/22 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया. एवं प्रार्थी पुनीत ऊर्फ पुनाराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज़ कराया कि दिनांक 05-11-2022 व दिनांक 06-11-2022 के दरम्यान ग्राम खैरडोंगरी में प्रार्थी के मोटर सायकल रिपेयरिंग व ऑटो पार्ट्स पार्टस की दुकान का ताला तोड कर दुकान में रखे मोटर सायकल इंजिन आयल,बैट्री ,टूल्स पाना व नगदी रकम कुल 18000/-रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी करके ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 325/22 धारा 457,380 भादवि0 कायम किया गया. चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डां0 लाल उमेंद सिंह एवं अतिपुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया पंकज कुमार पटेल द्वारा अज्ञात आरोपियों का पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने थाना प्रभारी पण्डरिया को निर्देशित किया गया. जिस पर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठीत कर व आरोपियों की पतासाजी हेतु क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया, पता साजी दौरान मुखबिर सूचना मिला की गांव का शंकर साहू दो दिन पहले बिलासपुर से आया था और अब दिखाई नहीं दे रहा है उसके साथ और दो को घुमते देखा गया है उन लोगो की गतिविधिया कुछ ठीक नहीं लग रहा था जिस पर संदेह के आधार पर शंकर साहू का खोजबिन चालू किया गया तो पता चला की बिलासपुर चला गया है। जिसको ढूंढने रात को पुलिस टीम बिलासपुर रवाना किया गया जो संदेही शंकर पिता घनाराम साहू उम्र 27 साल साकिन तिलईभाठ थाना कुंडा जिला कबीरधाम हाल मुकाम हाऊसिंगबोर्ड कालोनी अशोक नगर बिलासपुर के पते पर दबिश दिया गया जो घर पर मिला पूछताछ करने पर अपचारी बालक के साथ चोरी करना स्वीकार किया व अपने साथ ग्राम अमरपुर का एक अन्य साथी लक्ष्मण साहू पिता मेहतरू साहू उम्र 50 वर्ष को शामिल होना बताये जिससे कडाई से पूछताछ करने पर उक्त अपराध को अंजाम देने में उक्त आरोपीगण का साथ देना स्वीकार किया। आरोपीगण के निशादेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपियों को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर,प्रआर. 301 विनोद राजपूत ,आर. द्वारिका चंद्रवंशी,प्रभाकर बंछोर, ईश्वर चंद्रवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


