IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बेमेतरा। दिनांक 6/11 /2022 को जिला कांग्रेस सेवादल बेमेतरा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री मनोज वर्मा प्रभारी, दुर्ग संभाग जेआर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश पटेल जी ने की। बैठक में नवनियुक्त बेमेतरा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार की दिशा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया। अध्यक्ष जी ने जानकारी दी कि जनवरी 2023 में बेमेतरा जिला में कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिसमें 300 सिपाही भाग लेंगे। साथ ही प्रशिक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए बैठक में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता जी, परमिंदर जी, बलजिंदर कुमार सिंह, बलदेव मेहरा, कृष्णा देवांगन, डॉ राम अवतार कश्यप, सिद्दीक खान, राम खिलावन साहू, जनार्दन ठाकुर, मिथिलेश वर्मा, नीलकंठ वर्मा, राजेंद्र साहू, मोहन साहू, संतोष कुमार साहू, लोकनाथ यादव, लव सिंह राजपूत, भगत परगनिहा, रिंकू बंजारे, भोजराम कुर्रे एवं सेवा दल के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी बेमेतरा कांग्रेस सेवादल के संयुक्त जिला संचार प्रभारी भगत परगनिहा ने दी।

You missed

error: Content is protected !!