*नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने गौठान पहुंचकर की गोवर्धन पूजा*
कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा स्वर्ण जयंती कालोनी स्थित गौठान पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने पहुंच कर विधि विधान से गोवर्धन पूजा किया। उन्होंने ने कवर्धावासियों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. श्री शर्मा ने इस मौके पर कवर्धावासियो की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर गौठान में कार्यरत कर्मचारियों को गमछा भेंट भी किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में गौठान दिवस के अवसर पर गौठानो में गोवर्धन पूजा मनाए जाने हेतु निर्देश दिये गए थे।
गोवर्धन पूजन अवसर पर सभापति, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रमोद लुनिया, चुनवा खान, भीखम कोसले, मोहित माहेश्वरी, सुनील साहू, दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


