IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध प्रदर्शन : जिला महिला मोर्चा

कवर्धा – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला कबीरधाम के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार लबरा मुख्यमंत्री बघेल के शराबबंदी के विरोध में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन जिला कवर्धा कांग्रेस का घेराव कर आंदोलन रैली करते हुए
चौपाल कार्यक्रम भी किया गया,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,महिला उत्पीड़न, शराबबंदी, को लेकर महिलाओं ने तय किया कि सुरक्षा व्यवस्था में शासन प्रशासन की घोर लापरवाही चल रही हैं और कांग्रेस के इशारे पर अधिकारी काम कर रही हैं अपराधों का गढ़ बना छत्तीसगढ़ जब से कांग्रेसी राज आया है। इस कार्यक्रम पूर्व प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी संध्या परघनिया मुख्य रूप से उपस्थित जिला महिला मोर्चा कबीरधाम के जिलाध्यक्ष मधु तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य रुप से जिला प्रभारी संध्या परघनिया ने कहा कि महिलाओं के अत्याचार दुष्कर्म जैसे घटना आये दिन हो रही हैं इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है जिसके कारण महिला सुरक्षित नहीं है।
घेराव कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी सविता ठाकुर भाजपा महामंत्री
द्वय विजयलक्ष्मी तिवारी,सुषमा चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति चंद्राकर, लता बैस, शिवकुमारी यादव ,राजकुमारी जायसवाल, सावित्री रजक, मंडल अध्यक्ष ऋतु देसाई, सुधा ठाकुर, राजेस्वरी वैष्णव, वेदकुमारी सोनाली, ज्योति केशरवानी ,दीपा साहू सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!