IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*थाना चकरभाठा की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही*

*9 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ सन्नी यादव पिता लल्लू यादव उम्र 26 वर्ष साकिन हिर्री माइंस गिरफ्तार*

*जप्ती*
50 पाव देसी प्लेन मदिरा, मोपेट वाहन जुमला कीमती 44000 रुपए

बिलासपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।*
निर्देश के परिपालन में थाना चकरभाटा पुलिस अलग अलग टीम बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसे स्थान जहां पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिल रही है उन स्थानों में रेड कार्यवाही कर रही है । मुखबिर की सूचना के अनुसार प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय की टीम को सन्नी यादव बिक्री करने के उद्देश्य से 50 पाव शराब के साथ नया पारा के पास मिला।
उक्त व्यक्ती को शराब रखने बिक्री करने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही करते हुऐ गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक संजय विश्वास का योगदान रहा।

error: Content is protected !!