IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पी.जी. कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा। आचार्य पंथ श्री गृंधमुनी नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में मनोविज्ञान विभाग द्वारा आगामी 10अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 1अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के चौथे दिन 4अक्टूबर को महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यार्थियो का अवसाद परीक्षण किया गया । विभागाध्यक्ष सुश्री कविता कन्नौजे ने कहा कि बहुत ज्यादा नकारात्मक सोचने से वह धीरे धीरे डिप्रेशन का रूप ले लेता है, इसलिए हर परिस्थिति में सकारात्मक रहना सीखें।
विद्यार्थी जीवन के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक विचार पर चर्चा की गई।
मनोविज्ञान विभाग के छात्रों  में शुभम, महेश,फलेश्वर ,हरेंद्र,राज एवं अन्य विद्यार्थियों ने परीक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

You missed

error: Content is protected !!