कवर्धा। नगर के पीजी कॉलेज में सद्भाव के साथ झंडा रोहण किया गया। पीजी कॉलेज के जनभगीदारी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, समाज सेवी कलीम खान व कॉलेज के प्रचार्य डॉक्टर बीएस चव्हाण द्वारा झंडा रोहण किया गया। साथ ही एनसीसी के छात्रों द्वारा सलामी दी गई। माँ भारती भारतमाता व माँ सरस्वती की तैल चित्र पर पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में उद्घोसन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी प्रधायपको ने अपने विचार रखे।

वही जनभगीदारी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने कहा कि यह आजादी हमे हमारे देश भक्त शहीद हुये उसके बदौलत इस देश को आजादी मिली है। वीर शहीदो को याद करते हुए आजादी व देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला गया। वही कॉलेज के प्राचार्य ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए, देश के वीर शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य मुकेश कौशिक, सुधीर केशरवानी, कन्नू सोनी, दीपक ठाकुर, हिरेश चतुर्वेदी, जय साहू, वाल्मीकि वर्मा, शिव नेताम, सीतेश चंद्रवंशी, रोशनी खान सहित छात्र व सभी प्रधायपक उपस्थित रहे।



