IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव।  राष्ट्रीय कैडेट कोर कमान अधिकारी कर्नल आर के कौशिक 38 छ.ग. बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के निर्देशन में 02 अक्टूबर 2022 से 09 अक्टूबर 2022 तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-14 का आयोजन डी.पी.एस.(दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव) में किया जा रहा है । शिविर में राजनांदगांव, कवर्धा जिले के कुल 577 छात्र छात्रा कैडेट शामिल हो रहे है। साथ ही आरडीसी(गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली) शिविर हेतु बेस्ट कैडेट एवं यूथ एक्चेंज प्रोग्राम हेतु पूर राज्य से जूनियर सीनीयर छात्र छात्रा कैडेट चयन हेतु शामिल किये जा रहे है।

शिविर में सैन्य गतिविधि, एवं सैनिक दिनचर्या से कैडेटों को रूबरू करते हुए प्रशिक्षित किया जावेगा जिसमें ड्रील, वेपन टेनिंग, मेपरीडींग, फील्डक्राफ्ट, बेटलक्राफ्ट एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जावेंगा। इस आठ दिवसीय शिविर में लेफ्टि. कर्नल विवके कुमार एवं सूबेदार मेजर मुख्तियार सिंग की प्रशिक्षण दल क्षरा कैडेटों को संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षण मार्गदर्शन हेतु एडम आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विवके कुमार सूबेदार मेजर मुख्तियार सिंग एवं प्रशिक्षक दल द्वारा कैडेटों को एकता और अनुशासन के पाठ के साथ युवाओं में मै़त्री, नेतृत्व, ईमानदारी तथा साहस की भावना जैसे नैतिक मूल्यों के विकास हेतु प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

प्रथम दिवसीय कैडेटों के शिविर में पंजीयन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल रोहित कुमार कौशिक द्वारा ओपनींग एडेस दिया गया जिसमें शिविर का उद्देश्य एवं अनुशासन को बतलाया गया।

शिविर के द्वितीय दिवस पर पी.टी.एस. में फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया साथ ही समस्त गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी है। शिविर संचालन में एनसीसी अधिकारी पुकेश्वर निषाद, टाकेन्द्र वर्मा, तुषांत कुमार ठाकुर, गौरव खन्ना एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ श्री दिलीप उइके, श्री उमेश कुमार साहू, कु. निशा चौहान एवं श्रीमती रीना सोनी का विशेष योगदान रहेगा। इसी प्रकार कुल 19 प्रशिक्षक (सैनिक) के रूप में उपस्थित रह कर आवासीय शिविर को सम्पन्न करायेंगे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!