IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 26 सितम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत आर.के.नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार को साफ कराया जाना है, सफाई करने के कारण आर.के.नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे आर.के.नगर (क्षमता 16 लाख लीटर) टंकी से कल दिनांक 27 सितम्बर 2022 दिन मंगलवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण आर.के.नगर, अनुपम नगर, सहदेेव  नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्री कालोनी, जल तरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धि सिद्धि कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन कालोनी-ए, गांधी नगर, चंद्रा कालोनी एवं आशा नगर क्षेत्र में दिनांक 27 सितम्बर 2022 मंगलवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 28 सितम्बर 2022 बुधवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!