IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में अगामी नवरात्रि, दशहरा, दिपावली त्यौहार के पूर्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के समस्त बैंकों एवं एटीएम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दलबल के साथ बैंकों के आसपास एवं बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा एवं एटीएम को चेक किया गया। बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सी.सी.टी.व्ही कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लॉकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकि से चेक किया गया। साथ ही बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

You missed

error: Content is protected !!