IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री अकबर ने दुष्यंत और पुष्पा को वन रक्षक के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया

कर्तव्य निष्ठा से अपने कार्यो को निवर्हन करें-मंत्री श्री अकबर

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत दुष्यंत कुमार जंघेल और पुष्पा मरकाम को वन रक्षक के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर दुष्यंत और श्रीमती पुष्पा ने राज्य शासन, मुख्यमंत्री और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि शासन द्वारा कर्मचारियों के हित के लिए अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल नियुक्ति दी जा रही है। पूर्व में कोविड़-19 में ड्यूटी के दौरान अपने कर्त्वयों का निवर्हन करते हुए जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की मृत्यु हुई थी, उनके परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते संबधित परिवार को राहत पहुचाई जा रही है।
इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, वन मंडलाधिकारी  चूड़ामाणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा, कलीम खान, न.पा. उपाध्यक्ष जमील खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष निल कंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू,आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!