IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*वार्ड नंबर 08 में नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया वृक्षारोपण*

कवर्धा । नगर के वार्ड नंबर आठ स्थित श्रीनागेश्वर शिव मंदिर परिसर में आज नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में वार्डवासियों ने हरीतिमा टीम के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया ।

विदित हो कि नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा द्वारा वार्ड में सक्रियतापूर्वक अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं इसी क्रम में आज श्री नागेश्वर शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें हरीतिमा टीम के साथ साथ वार्ड वासियों ने एवं सीनियर सिटीजन समिति के सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। जिसमें वार्डवासी डा एन के यदु, कीर्तिदत्त तिवारी, जी आर चंद्रवंशी, जयसिंग ठाकुर,अश्विनी साहू, सुशील पांडे, अवधेशनंदन श्रीवास्तव, सत्यंजयठाकुर, विनोदसिंह, दद्दू श्रीवास सहित सीनियर सिटीजन समिति के एस एस जैन, प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में हरीतिमा टीम से महेश सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सलूजा, अजय लुनिया, सुनील दोषी, अनिल लुनिया, भावेंद्र पाली,संत राम थवाईत, मंजीत सलूजा,का विशेष सहयोग मिला जिनके प्रति वार्डवासियों ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!