IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

खैरागढ़ : संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां 15 को, दाऊ मंदाराजी को समर्पित होगा कार्यक्रम

खैरागढ़/कवर्धा। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुतिमंडल के अंतर्गत 15 सितंबर 2022 (गुरूवार) को संगीत और नृत्य का एक शानदार कार्यक्रम होगा। विश्वविद्यालय के कैम्पस-2 स्थित ऑडिटोरियम में होने वाला यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी लोक कला के पर्याय रहे दाऊ दुलार सिंह मंदराजी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित होगा। शाम 5 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें तीन प्रस्तुतियां होंगी। प्रथम प्रस्तुति उमेश कुमार के सितार वादन की होगी,जिसमें देवेश कंवर तबले पर संगत करेंगे। द्वितीय प्रस्तुति के रूप में अपर्णा सराठे के द्वारा कथक नृत्य, जबकि तृतीय और अंतिम प्रस्तुति गुरू सुशांत कुमार दास के नृत्य निर्देशन में नृत्य (श्री कृष्ण शरणम्) होगी। इसमें सम्राट चौधरी, कु. गुंजन तिवारी, कु. आयुषी शिवांशी, कु. पल्लवी जैन, कु.पूजा घनगर, कु. प्राची यादव, कु. सृष्टि भदौरिया, नेपाल मल्लिक, कु. तनुजा वर्मा, कु. पूनम गुप्ता, कु. नुपुर राॅय सामूहिक रूप से नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी अग्निहोत्री और निहारिका यादव करेंगी।

श्रध्दा सुमन वाचन कु. नम्रता अलेन्द्र के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कुलपति डाॅ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर, कुलसचिव प्रो. डाॅ. आई.डी.तिवारी, समस्त अधिष्ठाता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं समेत विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहेगा।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!