IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 1 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नाली निर्माण का भूमिपूजन किया

निर्माण कार्य होने से आवागमन में सुविधा और बरसात में होने वाली समस्या से मिलेगी निजात

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज बोड़ला बाहर के मध्य एन.एच.30 ए के दोनो तरफ 1 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने निर्माण का भूमिपूजन कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित किया।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा बोड़ला बाहर के मध्य एन.एच.30 ए के दोनो तरफ 1 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से नाली निर्माण होने के बाद एन.एच.30 ए मार्ग के ऊपर बरसात में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में सफर करने वाले लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे मंत्री श्री अकबर ने समझा और उनकी मांग को पूरा करते हुए 1 करोड़ 31 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मंत्री श्री अकबर ने शीघ्र निर्माण किए जाने के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर इस अवसर पर  नीलकंठ चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य  रामकुमार पटेल, कृष उपज मंडी के अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवा साहू,  रामचरण पटेल,  कृषणा साहू,  शरद बंगाली, जनपद सदस्य  जयचंद वर्मा,  अमर सिंह,  परमेश्वर मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!