IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर/राजनांदगांव। मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। सोमवार को राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही। मौसम विभाग की माने तो कल 13 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों में मध्यम वर्षा हो सकती है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/09/DRMS-4.pdf”]
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर विदर्भ के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल, निम्न दाब के केंद्र, भाटापारा, झाड़सुगुड़ा, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
प्रदेश में कल दिनांक 13 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/09/मौसम-सारांश-12092022_220912_180852.pdf” title=”मौसम सारांश 12092022_220912_180852″]
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा होने होने की संभावना है।
भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

प्रदेश भर में कहां कितनी बारिश हुई और तापमान कितना रहा इसका अवलोकन समाचार के बीच में दिए पीडीएफ से किया जा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!