IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग के कर्मचारियां का किया स्थानांतरण

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्थानांतरण निति के तहत प्रभारी मंत्री अनुमोदन उपरांत राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग अंतर्गत कर्मचारियों का जिले के अंतर्गत स्थानांतरित किया है। जारी आदेश के तहत राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग अंतर्गत तहसील कार्यालय पंडरिया में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 रोहित चंद्राकर को तहसील कार्यालय बोड़ला, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 गोवर्धन धुर्वे को कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम, कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 दिलेश्वरी राजपूत को तहसील कार्यालय पंडरिया, तहसील कार्यालय बोड़ला में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 शिवम मिश्रा को कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम और पटवारी हल्का नंबर 16, तहसील पंडरिया में पदस्थ राजकुमार ठाकुर को तहसील सहसपुर लोहारा स्थानांतरित किया है।

You missed

error: Content is protected !!