IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के कर्मचारी का किया स्थानांतरण

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्थानांतरण निति के तहत प्रभारी मंत्री अनुमोदन उपरांत आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कर्मचारी का जिले के अंतर्गत स्थानांतरित किया है। जारी आदेश के तहत आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास चिल्फी में रसोईया (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर पदस्थ काशंराम धुर्वे को आदिवासी बालक आश्रम नेऊर, पो.मै.आदिवासी बालक छात्रावास कवर्धा में चौकीदार (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर पदस्थ अजयशंकर गोप को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कबीरधाम और आदिवासी कन्या आश्रम बोक्करखार में रसोईया (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर पदस्थ रामबाई मरकाम को आदिवासी कन्या आश्रम झलमला स्थानांतरित किया है।

error: Content is protected !!